{"_id":"64b15e2aa9bbc26a12054f86","slug":"two-accused-of-kuldeep-jaghina-murder-case-arrested-from-agra-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप जघीना हत्याकांड: पुलिस ने आगरा से दो को पकड़ा, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार, दो पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप जघीना हत्याकांड: पुलिस ने आगरा से दो को पकड़ा, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार, दो पर 25 हजार का इनाम घोषित
Fri, 14 Jul 2023 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:09 PM IST
सार
कुलदीप हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। पेशी पर लाते समय रोडवेज बस में गोलियों से भूनकर की गई थी कुलदीप की हत्या।
विज्ञापन
कुलदीप जघीना हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्पतार
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में 12 जुलाई को हुए कुलदीप हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा एसपी मृदुल कच्छावा की तरफ से चार नामज़द आरोपियों और दो अन्य मोटरसाइकिल सवारों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मुद्दल कच्छावा ने प्रेस वार्ता आयोजित करके जानकारी दी। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी के जरिए सभी बदमाशों की पहचान की और हलैना थाना पुलिस ने दो आरोपी अमनदीप और कुलदीप निवासी निवासी लुलहारा निवासी लखनपुर को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा हत्या में शामिल चार बदमाशों देवेंद्र निवासी पपरेरा थाना कुम्हेर, रोबिन निवासी अलादीन कॉलोनी थाना कोतवाली, पंकज निवासी जघीना, लोकेंद्र निवासी मालीपुरा थाना सेवर पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा पुलिस को दो-तीन अन्य अज्ञात लोगों का पता लगा है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोगों पर भी 25-25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ये आरोपी हो चुके गिरफ्तार
सौरभ निवासी लुलहारा थाना लखनपुर, विष्णु निवासी अजान थाना उद्योग नगर, बबलू निवासी मालीपुरा थाना सेवर, धर्मराज निवासी सुखवाली थाना सेवर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
ये है घटनाक्रम
बीजेपी नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप और विजयपाल को पेशी पर लाया जा रहा था। इस दौरान अमोली टोल प्लाजा पर करीब 13 लोगों ने बस में चढ़कर कुलदीप और विजयपाल पर गोलियां चला दीं, जिसमें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजयपाल घायल हो गया। घटना के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ में विष्णु और बबलू के पैर में गोली लग गई।