{"_id":"626fda5ca6c2c3233f1b66a3","slug":"two-accused-of-cheating-of-40-lakhs-arrested-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कथित बाबा ने रुपयों की बरसात कराने के नाम पर 40 लाख ठगे, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कथित बाबा ने रुपयों की बरसात कराने के नाम पर 40 लाख ठगे, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 02 May 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 06:49 PM IST
सार
सीकर पुलिस ने तंत्र विद्या से रुपयों की बरसात करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुपए बरामद करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तंत्र विद्या से रुपयों की बरसात करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नागौर के मेंदासर बास स्थित वीर हनुमान धाम में दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी नाम बदल कर संत के रूप में यहां रह रहा था। दोनों पर 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 27 अप्रैल को पीड़ित ओमप्रकाश और नरेंद्र कुमार ने लोसल थाने में एक केस दर्ज कराया। शिकायत में उन्होंने बताया कि
विज्ञापन
बाबा सुरेंद्र सैनी उर्फ गणेश नाथ, शौकत अली और अन्य 3-4 लोगों ने तांत्र विद्या से रुपयों की बरसात करवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी की है। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई।
विज्ञापन
टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव में दबिश दी। जहां लोगों ने बताया कि वह वीर हनुमान धाम में मिलेंगे। इसके बाद टीम ने आश्रम से मेंदासर बास थाना डीडवाना निवासी आरोपी बाबा सुरेंद्र सैनी पुत्र पूरणमल (32) और शौकत अली पुत्र मकसूद अली (25) निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया।
एसपी राष्ट्रदीप ने बताया कि आरोपी तंत्र विद्या से नोटों की बरसात करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करते हैं। गिरफ्तार शौकत अली पर पहले से एक केस दर्ज है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ठगी गई रकम बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।