फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused including girl arrested in Honey Trap case in Chittorgarh Rajasthan News

Chittorgarh: हनी ट्रैप मामले में युवती सहित दो गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर मांगे 15 लाख

Mon, 30 Jan 2023 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Jan 2023 09:04 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में हनी ट्रैप में एक युवक को फंसाकर 15 लाख रुपए मांगे गए। इस मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में अजमेर निवासी एक युवती और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two accused including girl arrested in Honey Trap case in Chittorgarh Rajasthan News
चित्तौड़गढ़ में हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक और युवती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में हनी ट्रैप में एक युवक को फंसाकर 15 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में अजमेर की रहने वाली एक युवती और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती पीड़ित युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग कर रही थी।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बातों में उलझाकर की दोस्ती 
चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर के रहने वाले युवक को आरोपी युवती ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बातों ही बातों में उलझाकर दोस्ती कर ली। वहां उसने खुद को मुसीबत में फंसा हुआ बताकर युवक से 21 जनवरी को पांच हजार रुपए पेटीएम के जरिए ले लिए। उसके बाद युवती उसे मैसेज करती रही। युवक किसी काम से अजमेर गया। वहां 28 जनवरी को उसकी आशा माली नाम की लड़की से पहली बार मुलाकात हुई। जहां वह उसे अपने मकान पर खुदके माता-पिता और परिवार से मिलाने की बात कहकर ले गई। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, वहां युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर युवक को बेहोश कर दिया। फिर युवती ने उसके साथ क्या किया उसे पता नहीं चला। लगभग तीन घंटे बाद उसे होश आया। फिर वह उसे अस्पताल ले जाने की बात कहने लगी। लेकिन युवक वहां से चितौड़गढ़ के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के झुठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे 15 लाख
युवती 29 जनवरी को सुबह से फोन कर युवक को मिलने के लिए बार-बार कह रही थी। फिर उसने अचानक शाम चार बजे चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री चौराहे पर आकर युवक को अर्जेंट मिलने के लिए बुलाया। युवक कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचा तो वहां युवती के साथ एक आदमी और था, जिसका नाम पप्पू बंजारा था। उसने युवक को कलेक्ट्री चौराहे पर ही 15 लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए कहकर दुष्कर्म के झुठे मुकदमे में फंसाने और रुपये न देने पर मरने-मारने की धमकी दी। 

बेहोशी की हालत में गलत काम कर खींची युवक की तस्वीरें 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि युवती ने युवक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। फिर युवती ने उसके साथ गलत काम कर युवक की तस्वीरें खींचकर अपने पास रख लीं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के जरिए अवैध वसूली करने के लिए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 


मामले की गंभीरता के मद्देनजर चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की। पुलिस ने अजमेर के हरिभाऊ उपाध्यय नगर और वर्तमान में लोहागंज जनाना अस्पताल के पास रहने वाली आशा माली (32) और उसके सहयोगी आजाद नगर के बागरिया बस्ती के रहने वाले भगतसिंह उर्फ पप्पू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच ASI सुनील कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed