फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused arrested for stealing power transformer in Baran Rajasthan

Rajasthan: बिजली ट्रांसफार्मर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 21 ट्रांसफार्मरों का स्क्रैप, मैजिक और कार जब्त

Fri, 03 Feb 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

बारां की अन्ता पुलिस ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी कर बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों से 2.5 क्विंटल तांबा, 21 ट्रांसफार्मरों के स्क्रैप समेत 1 टाटा मैजिक और 1 कार जब्त की गई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for stealing power transformer in Baran Rajasthan
Bigg Boss 16 Salman Khan On Gori Nagori - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारां पुलिस के हत्थे चढ़े चढ़े बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी योगेंद्र पांचाल पुत्र कन्हैयालाल (34 वर्ष) निवासी सरदार कॉलोनी और कृष्ण मुरारी वैष्णव पुत्र धन्नालाल (24 वर्ष) निवासी नीलकंठ कॉलोनी हैं। अंता थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियों समेत भारी मात्रा में कॉपर, तेल, स्क्रैप और अन्य बिजली के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया कि जिले में चोरी,नकबजनी, लूट आदि घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के सुपरविजन ,सीओ तरुण कांत सोमानी के निर्देशन और थानाधिकारी राम लक्ष्मण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुरुवार को बिजली विभाग के बिजली उपकरण और ट्रांसफर चोरी कर बेचने के दो आरोपियों योगेंद्र पांचाल और कृष्ण मुरारी वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
यह माल किया गया बरामद
ट्रांसफार्मर का ऑयल से भरा हुआ 25 लीटर का ड्रम, 50 पीतल और लोहे के ट्रांसफार्मर बुश, 21 ट्रांसफार्मर के स्क्रेप, विद्युत ट्रांसफार्मर फिल्डो का 2.5 क्विंटल ताबा (कॉपर वायर), इलेक्ट्रोनिक कांटा, 300 मीटर एल्मुनियम कनेक्टर वायर, 21 नग सिंगल पेस, घटना में इस्तेमाल टाटा मैजिक और एक कार को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसओएस बारां के सब डिविजन स्टोर कीपर नरोतम सैन से सामान लेना बताया
आरोपी योगेन्द्र पांचाल ने पूछताछ में बताया कि एसओएस बारां के सब डिविजन स्टोर कीपर नरोतम सैन निवासी बिजोरा से उसने ये समान लेना बताया। आरोपियों से घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों और अन्य वारदातो के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है। ताकि इस समय बिजली उपकरणों की चोरी में लिप्त सरकारी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed