{"_id":"63f0f75a4b7f35855a08204d","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-jewelry-worth-one-million-from-a-jewelry-shop-in-barmer-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चुराए 10 लाख के सोने-चांदी के गहने, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चुराए 10 लाख के सोने-चांदी के गहने, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Sat, 18 Feb 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:35 PM IST
सार
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि ज्वेलर अनिल कुमार सोनी की दुकान पर 5 फरवरी की रात 7 अज्ञात चोर शटर तोड़कर तिजोरी में रखें 30 ग्राम सोने और 18-19 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के गागरिया कस्बे में पांच फरवरी की रात हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी छगन राम मेघवाल और भेराराम भील को गिरफ्तार कर 7.5 किलो चांदी के आभूषण और 30 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में थाना रामसर इलाके के रहने वाले पीड़ित ज्वेलर अनिल कुमार सोनी ने 6 फरवरी को केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया गया कि 5 फरवरी की रात 7 अज्ञात चोर काले रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर आए और उसकी दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखें 30 ग्राम सोने और 18-19 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने आसूचना और तकनीकी मदद से भैराराम भील को दस्तयाब कर आरोपी छगनलाल को थाना कोतवाली जैसलमेर के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर छगन राम को जेल भिजवाया गया जबकि आरोपी भैराराम का पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों अभियुक्त सोशल मीडिया पर अपने आप को 007 गैंग का मेंबर बताते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ की रही है।
विज्ञापन