फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Twitter war between Rajasthan CM Ashok Gehlot and PMO over removal of speech from PM Modi Sikar program

Rajasthan: PMO के पलटवार पर CM गहलोत का जवाब, कहा- कार्यालय ने कहा था मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल रहूंगा

Thu, 27 Jul 2023 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jul 2023 12:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर कार्यक्रम से सीएम गहलोत का भाषण हटाए जाने के आरोप के बाद पीएमओ और गहलोत में ट्विटर वॉर शुरू हो गया। सीएम के आरोप के बाद पीएमओ ने जवाब दिया तो गहलोत ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने पीएमओ को सही जानकारी नहीं होने की बात कही है। पढ़िए किस तरह शुरू हुआ विवाद...।  

विज्ञापन
Twitter war between Rajasthan CM Ashok Gehlot and PMO over removal of speech from PM Modi Sikar program
पीएम मोदी और सीएम गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के सीकर दौरे पर हैं। पीएम के आने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है। इसके बाद पीएमओ की ओर से कहा गया कि आपके कार्यालय ने मना किया था कि सीएम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

पीएमओ के इस जवाब के बाद सीएम अशोक गहलोत ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा-  प्रधानमंत्रीजी, आपके कार्यालय ने मेरे ट्वीट पर संज्ञान लिया, परन्तु संभवत: उन्हें भी तथ्यों से अवगत नहीं करवाया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजे गए प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम में मेरा संबोधन रखा गया था। कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा। 

विज्ञापन


मेरे कार्यालय ने भारत सरकार को अवगत करवाया था कि डॉक्टर्स की राय के अनुसार पैर में लगी चोट के कारण मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल रहूंगा और मेरे मंत्रिगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अभी भी मैं राजस्थान के हित के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नॉन इनटरेक्टिव मोड पर शामिल रहूंगा। आपके संज्ञान के लिए पूर्व में प्राप्त मिनट टू मिनट एवं मेरे कार्यालय से भेजा गया पत्र साझा कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने लगाया था ये आरोप 
पीएम मोदी के सीकर कार्यक्रम को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा। ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं। आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केंद्र की भागीदारी का परिणाम है। इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है। मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं।


 

पीएमओ ने दिया था ये जवाब...
सीएम अशोक गहलोत का भाषण हटाए जाने के आरोप का पीएमओ की ओर से जवाब दिया गया था। जिसमें कहा गया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है। लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली यात्राओं के दौरान भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है। आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है। विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम  है। जब तक आपको हाल ही में लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed