{"_id":"652e81e6f41c6e97ce075c94","slug":"truck-union-strike-continues-in-jaisalmer-for-last-two-months-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: पिछले दो महीनों से ट्रक यूनियन का धरना जारी, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: पिछले दो महीनों से ट्रक यूनियन का धरना जारी, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
Tue, 17 Oct 2023 06:15 PM IST
सबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: सबाहत हुसैन
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:15 PM IST
सार
Jaisalmer: जैसलमेर आरएसएसम के सोनू माइंस के आगे पिछले 2 महीने से ट्रक यूनियन का धरना और हड़ताल जारी है। ट्रक मालिक और ड्राइवर अपने-अपने ट्रकों के साथ धरने पर बैठे हैं। ठेकेदार से 3 रुपए प्रति टन लाइम स्टोन की परिवहन दर बढ़ाने की मांग पर धरना जारी है।
विज्ञापन
पिछले दो महीनों से ट्रक यूनियन का धरना जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर जिले के रामगढ़ इलाके के सोनू माइंस के आगे पिछले 2 महीने से ट्रक यूनियन का धरना और हड़ताल जारी है। धरने पर बैठे ट्रक मालिकों ने मंगलवार को जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। ट्रक यूनियन का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। ना वे खुद और ना ही आसपास के 10 गांव के लोगों को मतदान करने जाने देंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कंवराज सिंह ने बताया कि ट्रक यूनियन 2 महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे है। हमारी जायज मांग को ना तो ठेकेदार मान रहा है और ना ही प्रशासन। ऐसे में ट्रक मालिकों के घर में भूखे मरने की नौबत आ गई है। कंवराज सिंह ने बताया कि अब हमने कड़ा निर्णय लेते हुए चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
केवल 3 रुपए प्रति टन परिवहन दर बढ़ाने की मांग
कंवराज सिंह ने बताया कि आरएसएमएम का ठेकेदार अपनी खुद कि गाड़ियां पुलिस संरक्षण में चला रहा है। मगर केवल 3 रुपए प्रति टन परिवहन दर बढ़ाकर ट्रक यूनियन को नहीं दे सकता है। ऐसे में 400 ट्रक मालिक और ड्राइवर का परिवार धरने पर बैठा है। पीछे इनके परिवार के बुरे हाल है और कोई नया काम तो ये करते नहीं है। पिछले 40 सालों से सोनू माइंस से ट्रक चलाकर लाइम स्टोन की ढुलाई से परिवार चला रहे हैं। मगर इस बार नए ठेकेदार की मनमानी से भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
आरएसएमएम के अधिकारी और ठेकेदार की जिद
आरएसएमएम की सोनू माइंस के आगे 2 महीने से भी ज्यादा समय से करीब 400 ट्रक नहीं चल रहे हैं। आरएसएमएम ठेकेदार की मनमानी से ट्रक यूनियन की हड़ताल चल रही है। ऐसे में उनके घर के चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। बिना पैसे के परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मगर आरएसएमएम के अधिकारी और ठेकेदार अपनी जिद के चलते ट्रक यूनियन की मांगें नहीं मान रहा है। ऐसे में मंगलवार को सभी ने मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही बताया कि आसपास के 10 गांवों में करीब 10 हजार के करीब मतदाता है। हम ना तो खुद वोट डालेंगे और ना ही दूसरों को वोट डालने देंगे।