{"_id":"659faab10dc21545890026f8","slug":"truck-full-of-cattle-caught-by-transport-department-in-sirohi-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: परिवहन विभाग की मुस्तैदी से पकड़ा गया गोवंश से भरा ट्रक, तस्कर फरार, 25 पशुओं को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: परिवहन विभाग की मुस्तैदी से पकड़ा गया गोवंश से भरा ट्रक, तस्कर फरार, 25 पशुओं को कराया मुक्त
Thu, 11 Jan 2024 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:07 PM IST
सार
एक बार फिर परिवहन विभाग की मुस्तैदी से गोकशी के लिए जा रही गायों को बचाया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान भाग रहे तस्करों के ट्रक को टीम ने पीछा कर पकड़ा।
विज्ञापन
ट्रक से छुड़ाए गए गोवंश।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दौसा में एक बार फिर गो तस्करी का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की मुस्तैदी से मामला पकड़ में आ गया और गोवंश को बचा लिया गया। परिवहन विभाग ने आरोपियों को पीछा करते हुए गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। कलेक्ट्री चौराहे के नजदीक परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान मामला सामने आया। गोकशी के लिए ले जाया जा रहे गोवंशों को छुड़ाकर पिंजरापोल गोशाला भेजा गया। परिवहन विभाग की सूचना के बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ट्रक चालक, परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
दौसा में कलेक्ट्रेट के समीप परिवहन विभाग की ओर से नाकेबंदी करके वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान जयपुर से अलवर की तरफ जा रहे एक ट्रक को जब परिवहन विभाग की टीम ने रुकवाने की कोशिश की तो डिवाइडर तोड़कर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिवहन विभाग ने पीछा करते हुए धान्या का बंध के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में सवार चालक और अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद ट्रक को परिवहन कार्यालय लाया गया, जहां पर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर पिंजरापोल गौशाला लेकर गई। गौशाला गोवंश को छोड़ा गया।
विज्ञापन
गोशाला ने नहीं किया सहयोग
पुलिस जब ट्रक लेकर गोशाला पहुंची तो वहां किसी ने सहयोग नहीं किया। पिंजरापोल गौशाला प्रशासन की तरफ से गोवंश को ट्रक से निकलने में भी कोई सहयोग नहीं किया गया। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने ही गोवंशों को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रक में करीब 25 गोवंश मिले हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर है, जिन्हें चिकित्सक बुलाकर उनका उपचार कर जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।