{"_id":"5de6a9de8ebc3e54e95ec652","slug":"truck-driver-of-tonk-sent-to-four-day-police-remand-for-rape-and-murder-of-six-years-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya : राजस्थान में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya : राजस्थान में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजा
Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
सार
#KabTakNirbhaya
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म( सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : Social media
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी ट्रक चालक को मंगलवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। छह दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने जाने से पहले आरोपी महेंद्र उर्फ धोल्या को पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रक चालक शनिवार दोपहर मासूम को टॉफी का लालच देकर स्कूल परिसर से जंगल ले गया और फिर बच्ची के साथ बलात्कार किया। इसके बाद पहचाने जाने के डर से उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। अलीगढ़ शहर के एक सुनसान इलाके से रविवार सुबह लड़की का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
एसपी आदर्श संधू ने बताया कि आरोपी चालक सुबह से शाम तक शराब के नशे में ही रहता था, इसलिए उसकी अपनी पत्नी से भी अनबन होती रहती थी। 10-11 माह से वह पत्नी से अलग रह रहा था। आरोपी को रविवार को ही चिह्नित कर लिया गया था। इसके बाद सोमवार दोपहर को उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन