{"_id":"6408b50c78826a5c6c0493f3","slug":"truck-crushes-female-teacher-in-jaipur-rajasthan-hindi-news-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला टीचर को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े, बोरे में भरने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला टीचर को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े, बोरे में भरने पड़े
Wed, 08 Mar 2023 09:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:47 PM IST
सार
जयपुर में एक महिला टीचर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
मृतका टीचर शनीम सक्सेना।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ट्रक ने महिला टीचर को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पीएम के लिए असपताल पहुंचा।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। आमेर कुंडा में रहने वाली टीचर शनीम सक्सेना (44) पत्नी पंकज माथुर महेश्वरी पब्लिक स्कूल से घर लौट रही थी।
इस दौरान गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर सूरजपोल अनाज मंडी के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक महिला को रौंदते हुए उसक ऊपर से गुजर गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका और मौके से भरा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में महिला के शव के कई टुकड़े हो गए। आपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। जिसके बाद शव को शव को बोरे में भरकर एसएमएस अस्पताल की की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन