फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck collided with jeep on Rajasthan Mahwa-Alwar State Highway six killed nine injured

Rajasthan: सवारियों से भरी जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, नौ घायल; चार गंभीर घायल जयपुर रेफर

Tue, 22 Aug 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

महवा-अलवर स्टेट हाईवे एक ट्रक ने सवारियों से भरी जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों घायल हुए हैं। चार गंभीर घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Truck collided with jeep on Rajasthan Mahwa-Alwar State Highway six killed nine injured
महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर उकरुंद गांव के पास हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान के दौसा में महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर मंडावर में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक सवारी जीप को टक्कर मारकर पलट गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गईं, जबकि नौ घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

ट्रक की टक्कर से जीप चकनाचूर हो गई। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर घायलों को जीप से बमुश्किल निकालकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज जारी है। शव और घायल जीप में फंस गए गए थे। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई और आसपास अफरातफरी का माहौल हो गई। मंडावर रोड पर दोपहर 1.30 बजे के आसपास यह भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ। 
विज्ञापन


पांच घायलों को महवा और मंडावर के अस्पतालों में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। हादसा महवा-अलवर राजमार्ग पर उकरुंद गांव के पास हुडला पेट्रोल पंप से नज़दीक हुआ। जहां कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के कार्टन से भरा ट्रक सवारियों से भरी जीप में जा घुसा। टक्कर से तेज धमाके की आवाज हुई और ट्रक पलट गया। जबकि जीप कोलैप्स हो गई। बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और महवा- मंडावर थाना पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।  महवा और मंडावर अस्पताल ले जाने पर दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। इनके अलावा चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य पांच का इलाज जारी है और चार गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में 18 सवारियां थीं, ट्रक बेकाबू होकर भिड़ा
मंडावर थाना पुलिस इंचार्ज जितेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है,  इनमें मुकेश बैरवा (27 साल) पुत्र लक्ष्मण बैरवा निवासी उकरूंद, मंडावर और रमेश (40 साल) पुत्र नारेडा निवासी बड़ाबास मंडावर की पहचान हो सकी है। शेष की पहचान करवाई जा रही है। अलवर से कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक महवा आ रहा था। जिसने संतुलन खोकर सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। जीप महवा से मंडावर की ओर जा रही थी। जीप में कुल 18 सवारियां थीं। जीप ओवरलोड थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed