{"_id":"64db62ab04e710572b028620","slug":"truck-and-bolero-collide-in-jodhpur-6-dead-and-one-serious-road-accident-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर, जैसलमेर हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर, जैसलमेर हाईवे पर हादसा
Tue, 15 Aug 2023 05:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Aug 2023 05:07 PM IST
सार
जोधपुर के निकट फालौदी-जैसलमेर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले केमें फलौदी-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर एक ट्रक ने बोलेरों को टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 7 लोग सवार थे। एक युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गंभीर घायल युवक को जोधपुर राजकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी चकनाचूर हो गई। बोलेरो में सवार 7 लोग थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन, गंभीर घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक का जोधपुर अस्पताल में इमरजेंसी ट्रोमा में इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फलौदी के जुनेजा ढाणी के रहने वाले ये लोग थे, जो बोलेरो से जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें फलौदी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद एसीपी विनीत कुमार बंसल, कलेक्टर जसमीत संधू, फालौदी के नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है हादसा आज दोपहर करीब 2 बजे बीकानेर-फलोदी-जैसलमेर नेशनल हाइवे-11 पर हुआ।हादसे में बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए और ट्रक से कुचलने से मृतकों के शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए। बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला और फलौदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एक्सीडेंट की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया। एम्बुलेंस चालक मूलाराम खोजा और जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल फलौदी पहुंचाया। यहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर महिला-पुरुष को जोधपुर रेफर किया गया। इसी दरम्यान महिला ने भी दम तोड़ दिया। जबकि घायल पुरुष का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।