{"_id":"654e56d1604199a935094ae3","slug":"troubled-by-family-feud-in-dholpur-married-woman-commits-suicide-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
Fri, 10 Nov 2023 09:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:44 PM IST
सार
पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज समेत अन्य बातों को लेकर विवाहिता को परेशान कर रहे थे। इसकी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पूरा में गुरुवार देर रात गृह क्लेश से परेशान 30 साल की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका के पीहर पक्ष ने बताया करीब 10 साल पूर्व सुनीता की शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पुरा निवासी राजेंद्र कुशवाहा के साथ संपन्न की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन सुनीता को परेशान करते थे। दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। शारीरिक एवं मानसिक यातनाओं से परेशान होकर सुनीता ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
मायके पक्ष का आरोप है कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर सुनीता ने आत्महत्या की है। उधर, घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया विवाहिता ने बिसाख्त पदार्थ का सेवन किया था। नाजुक हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। लेकिन, उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया विवाहित के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन