फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Trolley collided with jugaad vehicle in Dausa two women died and 20 injured

Dausa: सड़क हादसे में 2 की मौत, 20 घायल, जुगाड़ गाड़ी से बेटी के ससुराल से लौट रहे थे; ट्राले ने मारी टक्कर

Fri, 30 Jun 2023 01:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

दौसा में बेटी के ससुराल से लौट रहे जुगाड़ गाड़ी में सवार परिवार को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Trolley collided with jugaad vehicle in Dausa two women died and 20 injured
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के मित्रपुरा पेट्रोल पंप और भांडारेज मोड़ के बीच जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20  लोग घायल हो गए। हादसा बीती देर रात आगरा हाईवे पर मेडिकल कॉलेज के पास हुआ। एक ट्राले ने जुगाड़ गाड़ी में बैठकर बेटी के ससुराल से लौट रहे पीहर पक्ष के लोगों को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में जुगाड़ पलटने से उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। इधर, सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 20 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि  8 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जुगाड़ गाड़ी से जामणा लेकर महेश्वरा गांव गया था परिवार
घायल के परिजनों ने बताया कि झापडावास गांव का एक परिवार जुगाड़ गाड़ी से जामणा (बेटी के बच्चा होने पर ससुराल में उपहार- भेंट) लेकर महेश्वरा गांव में गया था। जहां से देर रात वापस लौटते समय भांडारेज मोड़ के पास ट्राले और जुगाड़ में टक्कर हो गई। जिससे  जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया।  

दो महिलाओं की मौत 
हादसे में दो महिलाओं कजोडी और गुन्नू पुत्री राम खिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं, घायलों में बोदूराम, संपत्ति, रामधन, ममता, अनिता, गोमा देवी, विमला देवी, सपना, खुशबू, उग्रसेन समेत अन्य शामिल हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुकेश, गुड्डी, राजंती, परी समेत अन्य लोगों को जयपुर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed