{"_id":"652f8915dbb08c5d5c09f334","slug":"trishakti-multidimensional-campaign-flagged-off-in-pokaran-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: ‘त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान’ को दिखाई गई हरी झंडी, तीनों सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: ‘त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान’ को दिखाई गई हरी झंडी, तीनों सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Wed, 18 Oct 2023 12:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:58 PM IST
सार
Jaisalmer: दक्षिणी सेना कमान की सुदर्शन चक्र कोर ने मंगलवार को वायु सेना स्टेशन जैसलमेर से त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में तीनों सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान’ को दिखाई गई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर ने वायु सेना स्टेशन जैसलमेर से त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही इस अभियान में रक्षा बलों के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उक्त अभियान में संयुक्त कौशल की भावना के साथ, तीनों सेनाओं की भागीदारी शामिल है। इस दौरान जानकारी दी गई कि साहसिक गतिविधियां सैन्य प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग हैं, क्योंकि वे नेतृत्व की भावना पैदा करती हैं और सैन्य कर्मियों की शारीरिक और मानसिक शक्ति का परीक्षण भी करती हैं। अभियान में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 40 सदस्यों के साथ सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें महिला अधिकारी और अग्निवीर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेगा अभियान
बता दें कि ये अभियान थार रेगिस्तान के इलाकों में 1700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगा। जैसलमेर से कच्छ के उत्तरी किनारे तक और राजस्थान की सीमा के साथ-साथ बाड़मेर, मुनाबाओ, लोंगेवाला, तनोट, रामगढ़, किशनगढ़ और भारेवाला जैसे ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगा। प्रतिभागी रास्ते में मोटरसाइकिलिंग, 4 गुणा 4 जीप रैली, कैमल सफारी, साइकिलिंग और राफ्टिंग करेंगे।
विज्ञापन
वृक्षारोपण भी किया जाएगा
त्रिशक्ति अभियान न केवल रोमांच के बारे में है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को भी उजागर करेगा। अभियान के सदस्य कई स्थानों पर स्थानीय समुदायों के साथ वृक्षारोपण करके पर्यावरण जागरूकता व हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही विभिन्न युवा सहभागिता गतिविधियाँ चलाएंगे व शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और वीरता पुरस्कार विजेता के साथ बातचीत भी करेंगे।