फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Triangular contest for assembly elections in Dholpur

Rajasthan Election: धौलपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, जीजा साली की टक्कर के बीच बीएसपी ने चुनाव किया रोचक

Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

Dholpur: धौलपुर विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। जीजा साली की टक्कर के मध्य बीएसपी प्रत्याशी भी भारी नजर आ रहा है। हालांकि परिणाम और नतीजा किसके पाले में जाएगा यह तो 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही तय हो सकेगा।
 

विज्ञापन
Triangular contest for assembly elections in Dholpur
धौलपुर में त्रिकोणीय मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा, कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी की टिकट फाइनल होने के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है। भाजपा से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, कांग्रेस से वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा एवं बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सभापति एवं पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के भतीजे रितेश शर्मा चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। डॉ शिवचरण कुशवाहा एवं शोभा रानी के मध्य जीजा साली का रिश्ता है। तीनों दल के प्रत्याशी मैदान में कमर कसकर उतर चुके हैं। मतदाता को लुभाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन चुनावी मुकाबला काफी रोचक बन गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों की राह आसान नहीं

मतदाता त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से अपने-अपने गणित के हिसाब से हार जीत तय कर रहे हैं। बीएसपी प्रत्याशी रितेश शर्मा भी कमजोर नहीं माने जा रहे हैं। वो राजनीतिक बैकग्राउंड होने की वजह से मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। खासकर धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुशवाहा एवं ब्राह्मण मतदाता खासा दखल रखते हैं। लेकिन कुशवाहा समाज से भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से प्रत्याशी होने की वजह से चुनावी राह वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा एवं उनके जीजा डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत समीकरण महत्वपूर्ण

डॉक्टर कुशवाहा एवं रितेश शर्मा की पकड़ धौलपुर शहर में अधिक मानी जाती है। वहीं शोभारानी कुशवाह का दबदबा ग्रामीण अंचल में बना हुआ है। जातिगत समीकरण की बात की जाए तो कुशवाह समाज दो गुटों में बंट सकता है। वहीं ब्राह्मण समाज का मतदाता एक जुट रहा एवं दलित समाज के वोट बैंक को साधने में कामयाब रहे तो निश्चित तौर पर रितेश शर्मा दमदार प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। मसलन हार जीत का मार्जिन भी काफी कम देखा जाएगा। वहीं अन्य समाजों की बात की जाए तो डॉ शिवचरण कुशवाहा एवं रितेश शर्मा वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शोभारानी कुशवाहा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी देखी जा रही है। हालांकि उनके द्वारा भी वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है।

जीजा साली में वर्ष 2018 में भी हुआ था मुकाबला


वर्ष 2018 के चुनाव से पूर्व डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा साली शोभारानी के साथ ही खड़े रहे थे। विगत तीन चुनाव में डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा ने साली शोभारानी का साथ दिया था। लेकिन वर्ष 2018 के चुनाव से पूर्व हालात ऐसे बन गए कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई। दरार एवं रिश्ते में खटास का असर इतना पड़ा कि डॉक्टर कुशवाहा वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने टिकट भी हासिल कर लिया। फिर तत्कालीन समय पर जीजा साली के मध्य रोचक मुकाबला देखने को मिला था। लेकिन चुनावी परिणाम शोभारानी कुशवाहा के पक्ष में चला गया।



कांग्रेस में शामिल हो गई थी शोभारानी

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शोभारानी कुशवाहा की नजदीकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बढ़ गई। वर्ष 2020 में कांग्रेस में आए भूचाल एवं राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का खुलकर साथ दिया था। मसलन भाजपा ने पार्टी से बगावत का दोषी मानते हुए शोभारानी को पार्टी से निष्कासित भी किया था। शोभारानी कुशवाहा की नजदीकी कांग्रेस में बढ़ने के बाद जीजा शिवचरण कुशवाहा ने भी पैर भाजपा की तरफ बढ़ा दिए और जयपुर भाजपा मुख्यालय पर भाजपा का दामन थाम लिया। लिहाजा हालातों के मुताबिक वही हुआ, शोभारानी कुशवाह कांग्रेस एवं डॉक्टर कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए। फिलहाल धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से चुनाव काफी दिलचस्प बन गया है।

राजाखेड़ा में कांग्रेस से रोहित बोहरा प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस, भाजपा एवं बीएसपी पार्टी ने अभी तक धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए हैं। रविवार देर शाम को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से रोहित बोहरा का टिकट फाइनल कर दिया है। लेकिन बाड़ी, बसेड़ी एवं धौलपुर काँग्रेस ने होल्ड पर रखा है। धौलपुर को छोड़कर भाजपा ने अभी तक किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इन क्षेत्रों में टिकट घोषित होने के बाद ही चुनावी समीकरण बनेंगे। फिलहाल चुनाव के नजदीक आते ही जिलेभर में सियासी चर्चाओं का दौरा तेजी से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed