फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tree fell on scooty riders on the road in Jodhpur 3 injured Rajasthan Viral Video

Rajasthan: जोधपुर में बीच सड़क पर चल रहे स्कूटी सवारों पर टूटकर गिरा पेड़, तीन घायल, अन्य राहगीर भी बचे

Tue, 30 May 2023 06:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 May 2023 06:26 PM IST
सार

जोधपुर में तीन स्कूटी सवारों में पेड़ की मोटी टहनी टूटकर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tree fell on scooty riders on the road in Jodhpur 3 injured Rajasthan Viral Video
स्कूटी सवारों पर गिरा पेड़ का हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में बारिश और तेज हवा के बीच स्टेडियम स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ टूटकर स्कूटी सवार तीन युवकों पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने और सड़क पर गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पेड़ हटाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल भेजा। ये पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में केद हो गई। 

विज्ञापन


ये घटना शहर की सबसे व्यस्त सोजती गेट से पावटा की तरफ जाने वाली रोड का है। एक स्कूटी पर सवार तीन युवक सड़क पर चले आ रहे थे। जब वह स्टेडियम के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर तीनों युवकों पर आकर गिर गया। जिससे तीनों युवक स्कूटी समेत वहीं गिर गए और पेड़ की मोटी टेहनी के नीचे दब गए। राहगीरों ने तीनों युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान वह बेहोश हो गए थे और उन्हें चोटें भी आईं थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें अलग-अलग वाहनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।   
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 31 मई तक जारी कर रखा है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। जिसमें बताया गया कि तेज रफ्तार के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पुलिस- प्रशासन भी लोगों को सचेत रहने और सावधानी बरतने के मैसेज जारी कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी कच्ची इमारतों, कमजोर स्ट्रक्चर, पेड़ के नीचे खड़े होने, उड़ती चीजों से सावधान रहने की हिदायत दी है। लेकिन सड़क पर चलती बाइक पर सवार युवाओं पर अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर आग गिरेगा, यह किसने सोचा था। इसलिए इसे प्राकृतिक दुर्घटना का परिणाम ही माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed