{"_id":"61f165d560a96501cb732769","slug":"transfers-may-start-soon-in-rajasthan-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शिक्षा विभाग की तबादला नीति फाइनल की ओर, 85 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगी ट्रांसफर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शिक्षा विभाग की तबादला नीति फाइनल की ओर, 85 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगी ट्रांसफर की सौगात
Wed, 26 Jan 2022 08:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:47 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के पोर्टल शाला दर्पण पर शिक्षकों ने पांच महीने पहले तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे, तब से वे आदेश का इंतजार कर रहे हैं
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश शिक्षा विभाग ने तबादला नीति का प्रारूप लगभग फाइनल कर लिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शिक्षकों के मनचाहे तबादले किए जा सकते हैं। राज्य के 85 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों का लंबे समय से इंतजार है। इन शिक्षकों ने पांच महीने पहले तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। विभाग ने ट्रांसफर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। 85 हजार से ज्यादा आवेदन ट्रांसफर के लिए आए थे, लेकिन तबादले के लिए यह अब तक इंतजार पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने शिक्षकों से ट्रांसफर्स के लिए शाला दर्पण पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था। साथ ही टीएसपी क्षेत्र से नॉन टीएसपी क्षेत्र में लगे शिक्षकों से भी विकल्प पत्र भरवाए गए थे। इसके बाद से शिक्षकों को तबादला सूची का इंतजार रहा है। इसे लेकर शिक्षक सड़क पर उतर चुके हैं और अब उनकी मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन