{"_id":"6574a190bd73d50dfb0a9845","slug":"tractor-trolley-hits-six-year-old-girl-in-dholpur-she-dies-on-spot-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने छह साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने छह साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार
Sat, 09 Dec 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:49 PM IST
सार
Dholpur News: धौलपुर में एक मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्ची के शव के पास खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के दुबरा गांव में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल की मासूम को कुचल दिया। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौका मिलते ही फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची के ताऊ शक्ति सिंह ने बताया कि साक्षी (6) पुत्री रविंद्र जाटव शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आते चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को मौके पर ही रोक लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक बालिका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उधर, 6 साल की साक्षी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर ग्रामीण और परिजन जुटे हुए हैं। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन