फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor trolley hits six year old girl in Dholpur she dies on spot

Rajasthan: बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने छह साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार

Sat, 09 Dec 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

Dholpur News: धौलपुर में एक मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tractor trolley hits six year old girl in Dholpur she dies on spot
अस्पताल में बच्ची के शव के पास खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के दुबरा गांव में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल की मासूम को कुचल दिया। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौका मिलते ही फरार हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बच्ची के ताऊ शक्ति सिंह ने बताया कि साक्षी (6) पुत्री रविंद्र जाटव शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आते चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को मौके पर ही रोक लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई।  
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक बालिका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उधर, 6 साल की साक्षी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर ग्रामीण और परिजन जुटे हुए हैं। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed