{"_id":"6460c5b69dfa27f8fd03c338","slug":"tractor-filled-with-sand-overturned-in-baran-young-man-died-due-to-grip-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा, चपेट में आने से युवक की मौत, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा, चपेट में आने से युवक की मौत, चालक की हालत गंभीर
Sun, 14 May 2023 04:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 May 2023 04:57 PM IST
सार
बारां जिले में रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, ट्रेक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ोद थाना क्षेत्र के राई गांव के पास रेत से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रेक्टर चालक और एक युवक नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को निकलने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद दोनों को निकालकर छीपाबड़ोद अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उग्रपुरा निवासी गोली मीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रेक्टर चालक दिनेश को गंभीर हालत में बारां रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सीआई चन्द्रप्रकाश यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतादें कि जिले में अवैध खनन के चलते इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं। हाल ही में जिले के छीपाबड़ोद क्षेत्र में ही रेत निकालते समय खदान धंसने से एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन