फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tourists are traveling by risking during the journey in the Goram Ghat

Rajasthan : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरम घाट में प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे टूरिस्ट, प्रशासन लापरवाह

Fri, 29 Jul 2022 12:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 12:10 PM IST
सार

अरावली पर्वत मालाओं के बीच कामलीघाट इलाके स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरम घाट में बरसाती झरने शुरू होने के बाद प्रकृति का आनंद लेने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists are traveling by risking during the journey in the Goram Ghat
गोरम घाट पहुंचने के लिए छत पर बैठकर सफर करते हुए यात्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजसमंद जिले के अरावली पर्वत मालाओ के बीच कामलीघाट इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरम घाट में बरसाती झरने शुरू होने के बाद प्रकृति का आनंद लेने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मस्ती भरे सफर के दौरान अपनी जान को हथेली पर रखकर हादसे को भी पर्यटक न्योता दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला  मावली से मारवाड़ जंक्शन की ओर जाने वाली एकमात्र मीटरगेज ट्रेन पर। जहां हरियाली अमावस्या के दौरान ट्रेन चारभुजा रोड स्टेशन व कामलीघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की छत पर बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए नजर आए।
विज्ञापन

ये जान जोखिम में डालकर सफर तो कर ही रहे थे, लेकिन बेपरवाह होकर मस्ती में मशगूल थे।

हंसी ठिठोली कर रहे ट्रेन की छत पर बैठे यात्रियों को कोई रोकने और नीचे उतारने वाला भी नहीं दिखाई दे रहा था। घाट सेक्शन और घुमावदार मोड़ वाले सफर पर यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए। लोगों का कहना है कि लोगों और रेलवे विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। इस टूरिस्ट स्पाॅट का सिर्फ ट्रेन से पहुंचा जा सकता है। दुर्गम पहाड़ी भरा रास्ते की हरियाली सभी को लुभाती है। यहीं वजह है कि यहां सैलानियांे का तांता लगा रहता हैै। साथ ही जान को जोखिम मंे डालकर सफर भी करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की छतों पर सफर करने वालांे के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


कश्मीर की तरह ही लुभाती है गोरमघाट की प्रकृति
पर्यटक के लिहाज से कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है।  राजसमंद के टूरिस्ट स्पॉट गोरम घाट की खूबसुरती कम नहीं है। गोरम घाट में पहाडिय़ांए झरने और हरियाली सब कुछ देखने को मिलता है, जिसके दीदार हर कोई करना चाहता है। निकटवर्ती रावली टॉडगढ़ अभयारण्यए जोगमंडी वाटर फॉल भी अलग है। गोरम घाट में बारिश के बाद यहां की प्रकृति पर्यटकों को खूब रास आती है। यहां सैलानियों की भीड़ जुट रही है। साथ ही ट्रेनें भी खचाखच भरी नजर आ रही है। सफर के दौरान रेलवे विभाग और पुलिस की मुस्तैदी कम दिखाई दे रही है। यहीं वजह है कि नियमांे को ताक पर रखकर पर्यटक ट्रेनों की छत पर सफर करते हुए नजर आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed