फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   total 16878 new corona cases found in rajasthan on friday, 15 lost their lives

Corona In Rajasthan : राजस्थान में कोरोना के 16878 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

Fri, 21 Jan 2022 10:00 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 10:00 PM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राज्य में 10,175 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 84,787 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
total 16878 new corona cases found in rajasthan on friday, 15 lost their lives
राजस्थान में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 16,878 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से पंद्रह मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 16,878 नए संक्रमित मरीज मिले। 

विज्ञापन


नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 4035, जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, भरतपुर में 898, उदयपुर में 857, चित्तोडगढ में 682, अजमेर में 657, कोटा में 594, पाली में 504 संक्रमित शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राज्य में 10,175 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 84,787 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, संक्रमण के कारण पंद्रह लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल मिलाकर 9059 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य में 8,99,42,441 लाभार्थियों को कोरोना के टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थी 8,66,25,079, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी 27,30,346 और ऐहतियाती खुराक के लाभार्थी 5,87,016 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed