फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk: Traffic affected due to continuous rains, drains, anicuts in spate and water on culverts in the district

Tonk : लगातार बारिश से जिले के रपट, नाले, एनिकट ऊफान पर, पुलिया पर पानी आने से आवागमन प्रभावित

Fri, 02 Aug 2024 10:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:47 AM IST
सार

बुधवार रात से हो रही बारिश से जिले के रपट, नाले, एनिकट ऊफान पर आ गए हैं।  नाथड़ी, काशीपुरा, देवपुरा, नयागांव, संदेड़ा, बलखंडिया सहित कई रपट और पुलियाओं के पर पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन
Tonk: Traffic affected due to continuous rains, drains, anicuts in spate and water on culverts in the district
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के पीपलू कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार रात से हुई 4 इंच से अधिक बारिश से पुलिया, रपट, नाले, एनिकट ऊफान पर आ गए, वहीं कल भी दिनभर रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी रहा। नाथड़ी, काशीपुरा, देवपुरा, नयागांव, संदेड़ा, बलखंडिया समेत कई गांवों में पुलियाओं के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण इन जगहों पर आवागमन प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन


सिसोला, कुरेड़ा, देवरी, मुमाणा, बलखंडिया सहित कई एनिकटों पर पानी की चादर चलने से किसानों में खुशी नजर आई। बगड़ी रोड पर मासी नदी पर भी रपट के ऊपर पानी आ गया। बारिश को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने गुरुवार को नाथड़ी पुलिया का दौरा करते हुए पीपलू तहसीलदार व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने काशीपुरा सहित कई जलभराव वाले इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या जानीं और पानी निकासी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बांध में आया 5 फीट से ज्यादा पानी

मासी बांध में कल शाम तक करीब 5 फीट पानी की आवक हुई है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कानाराम गुर्जर ने बताया कि मासी बांध की भराव क्षमता 10 फीट है।

टोंक में पीपलू उपखंड क्षेत्र के बोरखंडीकला में अत्यधिक पानी की आवक के चलते बांध टूट गया, जिससे निचली बस्तियों में पानी भर गया। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed