{"_id":"64b1064b267b8e8d6204bad4","slug":"tonk-people-thrashed-the-youth-who-were-forcing-the-girl-to-sit-in-the-car-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोंक में युवती को जबरन कार में बैठा रहे युवकों को लोगों ने पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोंक में युवती को जबरन कार में बैठा रहे युवकों को लोगों ने पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया
Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
सार
युवती के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और फिर जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दियाा गया।
विज्ञापन
लोगों ने कार सवार युवकों के साथ की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के निवाई में नाहरवाडी तिराहे के पास बस का इंतजार कर रही युवती को कार सवाार युवक लिफ्ट देने के बहाने जबरदस्ती ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पीछा कर हतौना गांव के पास उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरूवार देर शाम नन्नूलाल जाट निवासी हाडीकला और रामबिलास जाट कार में सवार होकर शिवाड की ओर जा रहे थे। नाहरवाडी तिराहे पर एक युवती बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कार सवार युवकों ने युवती को लिफ्ट देने की पेशकश की, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कार सवार युवक ने युवती का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खीचने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार सवार आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने कार का पीछा कर हतौना गांव के पास उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन