{"_id":"63610b5bdca96d07777f6079","slug":"tina-dabi-ex-husband-athar-aamir-khan-and-his-wife-mehreen-qazi-celebrating-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टीना डाबी के पूर्व पति अतहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पत्नी महरीन के साथ इस अंदाज में दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टीना डाबी के पूर्व पति अतहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पत्नी महरीन के साथ इस अंदाज में दिखे
Tue, 01 Nov 2022 05:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Nov 2022 05:34 PM IST
सार
आईएएस अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ महरीन काजी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर कपल ने एक रोमांटिक वीडियो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे जमकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आईएएस अतहर पत्नी महरीन के साथ
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी के पूर्व पति आईएएस अतहर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर अपनी पत्नी डॉ महरीन काजी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आईएएस अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ महरीन काजी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर कपल ने एक रोमांटिक वीडियो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे जमकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आमिर की पत्नी डॉ महरीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें महरीन वाइट कलर का खबूसूरत लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं अतहर उनके साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मेरा हमसफर गाना भी सुनाई दे रहा है। वीडियो पोस्ट करने के साथ महरीन ने लिखा कि जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं तब यह गीत समझ में आते हैं।
1 अक्टूबर को अतहर आमिर खान और महरीन काजी ने निकाह किया था। इसके बाद से यह कपल लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है।
बता दें कि आईएस टीना डाबी भी प्रदीप गवांडे से शादी कर चुकी हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2022 को जयपुर के एक निजी होटल में शादी थी। दोनों बेहद सादगी पूर्ण समारोह और परिवार के कुछ लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे।