{"_id":"640ee090e71e3ff506027716","slug":"tilakayat-s-son-vishal-bawa-of-shrinath-temple-met-up-cm-yogi-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: यूपी सीएम योगी से मिले श्रीनाथ मंदिर के तिलकायत पुत्र, पुष्टिमार्ग कॉरिडोर निर्माण पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: यूपी सीएम योगी से मिले श्रीनाथ मंदिर के तिलकायत पुत्र, पुष्टिमार्ग कॉरिडोर निर्माण पर की चर्चा
Mon, 13 Mar 2023 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:05 PM IST
सार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत पुत्र विशाल बावा मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुष्टिमार्ग के कॉरिडोर निर्माण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते विशाल बावा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने लखनऊ में उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी और विशाल बावा के बीच पुष्टिमार्ग के कॉरिडोर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने विशाल बावा का सम्मान करते हुए शॉल और उपरना ओढ़ाया। वहीं, विशाल बावा ने भी पुष्टिमार्ग की परंपरानुसार सीएम योगी को उपरना ओढ़ाकर श्रीनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।
मुलाकात के दौरान सीएम योगी एवं विशाल बावा के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से पुष्टि मार्गीय परंपरा, पुष्टि मार्गीय कला-संस्कृति, प्रभु श्रीनाथ जी के प्राकट्य से मेवाड़ तक की यात्रा, श्रीनाथ जी मंदिर में हो रहे नवा चार एवं वैष्णव जन की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीनाथ जी की प्रमुख बैठकों की व्यवस्था, गिरिराज परिक्रमा के विकास, जती पुरा स्थित मुखारबिंद स्थल पर वैष्णव जनों की सुविधा एवं वहां की सेवा, पुष्टिमार्ग कॉरिडोर जिसमें प्रभु श्रीनाथजी के मुखारबिंद गिरिराज परिक्रमा एवं ब्रज स्थल एवं श्री नाथद्वारा को जोड़कर एक पुष्टिमार्ग कॉरिडोर निर्माण पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विशाल बावा ने सीएम योगी को नाथद्वारा आने का निमंत्रण भी दिया।