फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tijara MLA Sandeep Yadav expressed his displeasure by writing a letter to Chief Minister Gehlot letter went viral

Rajasthan: विधायक संदीप यादव का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र वायरल, बोले-हमें नहीं मिलता सम्मान, भविष्य खतरे में

Sat, 04 Jun 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 04 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

तिजारा विधायक ने अपने पत्र में कांग्रेस आलाकमान पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को सम्मान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Tijara MLA Sandeep Yadav expressed his displeasure by writing a letter to Chief Minister Gehlot letter went viral
विधायक संदीप यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक के बाद एक विधायक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। विधायक गिर्राज मलिंगा के बाद तिजारा विधायक संदीप यादव ने भी पत्र लिखकर मुख्यमंत्री गहलोत से अपनी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


विधायक संदीप यादव ने पत्र में लिखा है कि एक तरफ कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं लेकिन बसपा से कांग्रेस में आए विधायक साथ खड़े हैं। फिर भी सरकार में उनको पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। विधायक अपने काम के लिए चक्कर लगाते रहते हैं और अधिकारी उनका सम्मान नहीं करते हैं।

विज्ञापन


संदीप यादव ने अपने पत्र में आलाकमान पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि सम्मान उनका है, जो पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान भी उनकी ही बातें सुन रहा है लेकिन बसपा से शामिल विधायकों को कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आलाकमान उनके लिए दो बोल भी नहीं बोलता। ऐसे में हमारा भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed