फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tigress RBT-2313 gave birth to two cubs in Phalodi range

Sawai Madhopur: बाघिन RBT-2313 ने फलौदी रेंज में दिया दो शावकों को जन्म, कैमरा ट्रैप में दोनों हुए कैद

Mon, 28 Apr 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 07:47 PM IST
सार

Rajasthan: वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के नाका बोदल के खारिया खाल वन क्षेत्र में बाघिन RBT-2313 व उसके 2 शावक सोमवार को सुबह कैमरा ट्रैप में कैद हुए हैं। जिसकी सूचना वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी।

विज्ञापन
Tigress RBT-2313 gave birth to two cubs in Phalodi range
रणथंभौर में बढ़ा बाघों का कुनबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर अच्छी खबर आई है। रिजर्व की फलौदी रेंज में बाघिन RBT-2313 ने 2 शावकों को जन्म दिया है। इससे वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। बाघिन व शावक वन विभाग के कैमरा ट्रैप में कैद हुए हैं। फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग वह ट्रैकिंग लगातार की जा रही है। वन मंत्री संजय शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया है।

विज्ञापन

बाघिन और शावक कैमरा ट्रैप में हुए कैद
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के नाका बोदल के खारिया खाल वन क्षेत्र में बाघिन RBT-2313 व उसके 2 शावक सोमवार को सुबह कैमरा ट्रैप में कैद हुए हैं। जिसकी सूचना वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाघिन की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग शुरू कर दी गई। बता दें कि वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन RBT-2313, बाघिन टी-79 की बेटी है। जिसकी उम्र करीब 4 साल है। बाघिन की टेरेटरी बोदल वन्य क्षेत्र में है।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या करने का मामला, तीन आरोपी एमपी से गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री संजय शर्मा ने किया ट्वीट
बाघिन के शावकों को जन्म देने को लेकर वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल साइट X पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर…आज RBT 2313, 4 साल की मादा बाघ को 2 शावकों के साथ कैमरे में कैद किया गया। यह बाघिन RTR के फलोदी रेंज के अंतर्गत बोदल नाका के खारिया खाल क्षेत्र में घूम रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed