{"_id":"66a798a1065bae030b05429f","slug":"three-youths-were-swept-away-by-the-strong-current-in-the-galwa-river-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गलवा नदी में बहे तीन युवक, दो को बचाया…एक की तलाश जारी; सवाई माधोपुर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गलवा नदी में बहे तीन युवक, दो को बचाया…एक की तलाश जारी; सवाई माधोपुर की घटना
Mon, 29 Jul 2024 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:56 PM IST
सार
Rajasthan: गलवा नदी में तेज बहाव के कारण तीन युवक बह गए। हालांकि दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के कारण तीनों फिसलकर नदी में चले गए।
विज्ञापन
नदी में डूबे तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में बहने वाली गलवा नदी में तेज बहाव जारी है। टोंक जिले में हुई बारिश के चलते गलवा नदी लगातार उफान पर है। इसी के चलते नाहरी गांव के पास गलवा नदी की रपट पार करते हुए तीन युवक नदी में बह गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सहायता से नदी में बहने वाले तीन में से दो लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण एक युवक नदी के बहाव में बह गया, जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। मौके पर ग्रामीणों के साथ प्रशासन द्वारा नदी में बहे युवक की लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जगमोदा गांव के आशाराम मीना ने बताया कि वह नदी के पास अपने साथियों के साथ नहा रहा था। चौथ का बरवाड़ा के कपिल वर्मा अभिषेक वर्मा एवं राहुल वर्मा तीनों रपट के ऊपर से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों तेज बहाव के कारण फिसलकर नदी में चले गए।
विज्ञापन
आशाराम ने बताया कि उसने उसके साथियों ने तेज बहाव में उतरकर कपिल एवं अभिषेक को बचा लिया, लेकिन राहुल पुत्र भागचंद वर्मा निवासी चौथ का बरवाड़ा तेज बहाव में बह गया है। जिसका पता नहीं लग पा रहा है। मौके पर पानी की अधिकता होने के कारण ग्रामीण मशक्कत तो कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है ग्रामीणों की सहायता से सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया है।