{"_id":"6531fabac06fba0d3200cb85","slug":"three-thugs-arrested-with-fake-gold-bricks-in-deeg-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deeg: नकली सोने की ईंटों के साथ तीन गिरफ्तार, पीतल की ईंट को सोना बताकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deeg: नकली सोने की ईंटों के साथ तीन गिरफ्तार, पीतल की ईंट को सोना बताकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे ठग
Fri, 20 Oct 2023 09:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:28 AM IST
सार
डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों ठग पीतल की ईंटों को सोने की ईंट बताकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ठगों से एक कार को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि तीन ठग जिनके पास पीतल की ईंटें हैं। वह उन्हें सोने की बताकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर ठगों की पहचान की और उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में ठगों ने अपने नाम वाजिद, जहीर, जलीस निवासी भंडारा गांव थाना जुरहरा बताया। इसके बाद पुलिस ने तीनों ठगों की तलाशी ली। उनके पास से तीन पीतल की ईंटें निकली, जिन्हें वह सोने की बताकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तीनों ठगों के पास एक कार भी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मेवात इलाका ठगी को लेकर काफी बदनाम है। मेवात में ठगी की शुरुआत नकली सोने की ईंटें बेचने को लेकर हुई थी। ठग लोगों से कहते कि सोने की ईंट खुदाई में निकली है और वह उसे सस्ते में बेच देंगे। लोग लालच में आकर ठगों से सौदा कर लेते और ठग उन्हें अपना शिकार बना लेते।