{"_id":"650270344f2526c5fa02dd97","slug":"three-rewarded-criminals-of-notorious-dacoit-ramlakhan-gurjar-gang-arrested-in-dholpur-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कुख्यात डकैत रामलखन गुर्जर गैंग के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार के जुगाड़ में मेडोना गांव आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कुख्यात डकैत रामलखन गुर्जर गैंग के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार के जुगाड़ में मेडोना गांव आए थे
Thu, 14 Sep 2023 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:00 AM IST
सार
कुख्यात डकैत रामलखन गुर्जर गैंग के तीन इनामी बदमाश को एडीएफ और धौलपुर की बाड़ी सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। आरोपी यहां मेडोना गांव के जंगल में हथियार और कारतूस की तलाश में थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर जिले की एडीएफ टीम ने मेडोना गांव के जंगलों से दबिश के दौरान डकैत रामलखन गुर्जर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश हाल ही में हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए थे। धौलपुर पुलिस ने इनपर तीन-तीन हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस और एडीएफ टीम की छह सितंबर को बसईडांग थाना इलाके के चंदीलपुरा गांव के जंगलो में पुलिस और डकैत गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान डकैत रामलखन के पैर में गोली लगी थी और उसके दो साथी राजेंद्र गुर्जर और उदयभान चोटिल हो गए थे। पुलिस ने तीनों पकड़ कर इनके कब्जे से दो पचफेरा बंदूक और 128 कारतूस बरामद किये थे। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अन्य बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। एडीएफ की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार बीहड़ में सर्चिंग अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान एडीएफ की टीम ने भागे तीनो बदमाशों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
एडीएफ के एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि एडीएफ की टीम को सूचना मिली कि छह सितम्बर को मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश मेडोना गांव के पास जंगल में देखे गए हैं, जो हथियार और कारतूसों की जुगाड़ में आए हुए हैं। सूचना पर बाड़ी सदर थाना पुलिस और प्रशिक्षु आरपीएस अंगद सिंह के साथ एडीएफ टीम के साथ मुखबिर की निशानदेही पर मेडोना के जंगलों में बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश देवेंद्र पुत्र रोशन गुर्जर, गोलू पुत्र शिवनारायण, सचिन पुत्र भगवान सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों पर धौलपुर पुलिस की और से तीन-तीन हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन