फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three people died in the collision of two trailers in Balotra, Barmer

Barmer: आलपुरा सरहद इलाके में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, एक की हालत गंभीर

Mon, 24 Apr 2023 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 09:06 AM IST
सार

बाड़मेर के बालोतरा में मेगा हाईवे पर आलपुरा गांव सरहद के पास दो ट्रेलरों की बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। तीन लोग ज़िन्दा जल गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हादसा सोमवार सुबह लगभग चार बजे के करीब हुआ।

विज्ञापन
Three people died in the collision of two trailers in Balotra, Barmer
दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दोनों ट्रेलरों में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। ऑयल टैंक भभक गए। कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मेगा हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रेलर्स में भिड़ंत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत चार लोग थे। इसमें से तीन के जिंदा जलने की सूचना मिली है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन

हालांकि ट्रेलर जलने के काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने ट्रेलरों को अलग कर जिंदा जले ड्राइवर और खल्लासियों की बॉडी को बाहर निकलवाया है। वहीं, एक घायल को सांचोर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एक ट्रेलर में मिट्टी, दूसरे ट्रेलर में थी टाइल्स
पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थीं। मेगा हाईवे गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा सरहद के पास सुबह करीब चार बजे दोनों ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कुछ ही मिनट में दोनों ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत 4 लोग थे। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, आरजीटी से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब दोनों ट्रेलर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर के प्रदीप और मोहम्मद हासफ शरीफ जिंदा जले, लक्ष्मणराम गंभीर घायल
टाइल्स भरे ट्रेलर में प्रदीप (23 साल) पुत्र रामचंद्र निवासी धरनोक नोखा बीकानेर और लक्ष्मणराम पुत्र भारमल निवासी धरनोक नोखा बीकानेर थे। इसमें प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर कर दिया गया। वहीं, मिट्टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ पुत्र समू खान निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गए। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।


कितने लोग ट्रेलर्स के अंदर जले पता लगा रहे-डीएसपी
डीएसपी शुभकरण खीचीं के मुताबिक आलपुरा गांव में दोनों ट्रेलरों की भिड़ंत हुई है। एक ट्रेलर में बीकानेर से मिट्टी और दूसरे में टाइल्स भरी हुई थी। दो ट्रेलरों में कुछ लोग अंदर फंस गए, कुल कितने थे यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों ट्रेलरों को अलग कर पता लगा रहे हैं, कितने लोग अंदर जले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed