{"_id":"642ced8a6db2a47ccd019274","slug":"three-people-died-in-a-car-accident-in-barmer-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: बाड़मेर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत, अधिक रफ्तार में नियंत्रण खोने से पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: बाड़मेर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत, अधिक रफ्तार में नियंत्रण खोने से पलटी कार
Wed, 05 Apr 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:10 PM IST
सार
बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र के मीठड़ा-बाड़मेर मार्ग पर कार पलटने से तीन लोगों की जान चली गई। रफ्तार अधिक होने के चलते कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
बाड़मेर में कार हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के मीठड़ा-बाड़मेर मार्ग मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। शहर से करीब 6 किमी दूर एक तेज रफ्तार कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की उपचार के लिए जे जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थानाधिकारी किशन सिंह ने बताया कि मीठड़ा रोड पर मंगलवार रात ये हादसा हुआ है। रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में खंगारसिंह, श्यामसिंह व प्रेमसिंह निवासी मीठड़ा की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार से बाहर गिरकर घायल हुए सवार
दुर्घटना के दौरान कार की रफ़्तार काफी तेज थी। कार पलटने के साथ ही कार का व्हील भी निकल गया। कार पलटते ही युवक कार से बाहर गिर गए। गंभीर चोटें आने से मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।