फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three People Burned Alive in Collision Between Gas Tanker and Trailer in Ajmer 10 Houses 2 Trucks Caught Fire

अजमेर टैंकर-ट्राला हादसा: अब तक चार की मौत, इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Fri, 17 Feb 2023 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Feb 2023 01:48 PM IST
सार

अजमेर में एनएच-8 पर शुक्रवार तड़के गैस टैंकर और ट्रक ट्रेलर में भीषण टक्कर होने से तीन लोग ज़िंदा जल गए। एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Three People Burned Alive in Collision Between Gas Tanker and Trailer in Ajmer 10 Houses 2 Trucks Caught Fire
सड़क के दोनों तरफ लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ब्यावर (अजमेर) एनएच-8 पर शुक्रवार तड़के तेल से भरे टैंकर और ट्राले की भिड़ंत से हुए विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में झुलसने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। बीकानेर तहसील नोखा निवासी सुंदरलाल की उपचार के दौरान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में मौत हो गई। तीन घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


रानी बाग रिसोर्ट के पास शुक्रवार तड़के ये हादसा हुआ था। भिड़ंत के बाद धमाका भी हुआ, जिससे गैस टैंकर में आग लग गई। इससे करीब 400 मीटर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई। हाईवे पर चल रहे दो ट्रक और कई दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आगए। मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास फैली आग से 10 से ज्यादा मकानों में भी आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के ब्यावर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। गहलोत ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed