{"_id":"61b70b9292c7782db131eee9","slug":"three-men-including-acrpf-jawan-after-a-truck-hit-their-bike-in-ajmer-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अजमेर में ट्रक ने सीआरपीएफ जवान की बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अजमेर में ट्रक ने सीआरपीएफ जवान की बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
Mon, 13 Dec 2021 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:30 PM IST
सार
अजमेर जिले में एक बेकाबू ट्रक ने सीआरपीएफ जवान की बाइक को रौंद दिया। इससे जवान समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक बेकाबू ट्रक ने सीआरपीएफ जवान की बाइक में टक्कर मारकर तीन लोगों को रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक जवान की पहचान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कुलदीप रावत के रूप में हुई है, जो छुट्टी पर अजमेर आए थे, इसके अलावा दो भाई योगेंद्र रावत और मुकेंद्र रावत भी थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना रविवार रात नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर एक सरकारी कॉलेज के पास हुई, जब पीड़ित भवानीखेड़ा गांव में घर लौट रहे थे और एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नसीराबाद थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन