{"_id":"5f6473728ebc3eb73d06099f","slug":"three-masked-robbers-absconded-by-robbing-rs-1-5-crore-from-the-bank-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक से 1.5 करोड़ रुपये लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक से 1.5 करोड़ रुपये लूटकर फरार
Fri, 18 Sep 2020 02:14 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में तीन हथियारबंद लुटेरों ने गुरुवार को एक निजी बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 1.5 करोड़ रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की है और सबूत जुटाने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक दिनेश राजोरा ने शुक्रवार को कहा कि ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।’
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे की नई धान मंडी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में गुरुवार को घटना उस समय हुई जब बैंक को बंद किया जा रहा था। उसी दौरान तीन नकाबपोश हथियाबंद लुटेरे चाकू लेकर बैंक में घुसे और उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बनाकर नगदी लूट ली।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को करेंसी चेस्ट रूम में बंद कर दिया और कार से फरार हो गये। मामले की जांच की जा रही है।