{"_id":"64535f21f4b6c6d934090644","slug":"three-killed-in-a-head-on-collision-between-a-trailer-and-a-van-on-the-churu-ratangarh-highway-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: रतनगढ़ मेगा हाईवे में भीषण हादसा, ट्रेलर और वैन की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: रतनगढ़ मेगा हाईवे में भीषण हादसा, ट्रेलर और वैन की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत
Thu, 04 May 2023 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 May 2023 02:29 PM IST
सार
चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर ट्रेलर और वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।मेगा हाईवे पर गांव पड़िहारा और लोहा के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर ट्रेलर और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि अनाज से भरा एक ट्रेलर सुजानगढ़ से रतनगढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान वैन रतनगढ़ से सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। मेगा हाईवे पर गांव पड़िहारा और लोहा के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और अनाज से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खा गया।
विज्ञापन
हादसे में मरने वाले तीन लोगों की पहचान भोजलाई निवासी कालूराम नायक, दिलीप कुमार और कनवारी निवासी नेमीचंद नायक के रूप में हुई। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेलर के पलटने से काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग गया।