{"_id":"653a1018a138c7ae8e08fd0b","slug":"three-including-father-and-son-died-due-to-electrocution-while-putting-up-hoardings-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: होर्डिंग लगाते समय करंट से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: होर्डिंग लगाते समय करंट से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Thu, 26 Oct 2023 12:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:37 PM IST
सार
Churu: रतनगढ़ में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र सहित तीन जनों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने लोगों की आंखें नम कर दी। घटना की खबर सुनने वाला हर कोई अचंभित रह गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर अस्पताल में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू जिले के रतनगढ़ में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र सहित तीन जनों की मौत हो गई। इस घटनाकी खबर सुनने वाला हर कोई अचंभित रह गया। बता दें कि बीते तीन दिनों में करंट से मौत की रतनगढ़ में यह दूसरी घटना है, जबकि दोनों ही घटनाओं में होर्डिंग लगाते समय मौत हुई थी।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से टच हुई थी होर्डिंग
घटना के अनुसार रतनगढ़ में चूरू रोड पर परमाणाताल के पास वेल्डिंग का काम करने वाला कालूराम लुहार नेशनल हाइवे 11 पर एक होर्डिंग लगा रहा था। 50 वर्षीय कालूराम के साथ उसका 21 वर्षीय पुत्र अनिल एवं दुकान पर काम करने वाला सिमसिया निवासी 25 वर्षीय सुरेश मेघवाल भी साथ था। नेशनल हाइवे पर पिलर रोपकर क्रेन की सहायता से जब होर्डिंग को ऊंचा किया, तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से लोहे का होर्डिंग टच हो गया तथा करंट दौड़ गया। जिससे पिता-पुत्र सहित दुकान पर काम करने वाला सुरेश भी करंट की चपेट में आ गया। वहीं इस घटना में क्रेन चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
शवों का कराया गया पोस्टमार्टम
सूचना पर डीवाईएसपी सतपालसिंह, सीआई सुभाष बिजारणियां मौके पर पहुंचे तथा तीनों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पुसाराम गोदारा, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान, प्रहलाददान चारण, युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका सहित कई जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन