{"_id":"60617e77cb17df5f15790714","slug":"three-friends-died-after-uncontrolled-car-caught-fire-in-nagaur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे चार दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से तीन की मौत, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे चार दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से तीन की मौत, एक भर्ती
Mon, 29 Mar 2021 12:45 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:45 PM IST
सार
- होली कार्यक्रम से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी
- कार में आग लगने से तीन युवकों की जलकर मौत
- एक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के जायल क्षेत्र में रविवार देर रात होली कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के पलटते ही इसमें आग लग गई। ऐसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही जलने के कारण मौत हो गई। इसके अलावा घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय महेंद्र, 32 साल के लालाराम और 23 साल के अमर सिंह के रूप में की गई है। साथ ही पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान करना अभी बाकि है। मृतकों में महेंद्र झलालड़ क्षेत्र का रहने वाला है। लालाराम और अमरसिंह कुसिया गांव के रहने वाले हैं। चारों दोस्त कार से ही एक साथ होली कार्यक्रम में गैर नृत्य देखने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
यह हादसा रास्ते में गांंव की ओर लौटते समय नागौर रोड बोडिंद के पास हुआ। घटना के बाद जायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन