फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three died due to truck hit van in Tonk two injured

Rajasthan: ट्रक की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Thu, 08 Dec 2022 09:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 08 Dec 2022 09:10 AM IST
सार

पांच लोग वैन से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने ढाबे पर रुककर चाय पी और जैसे ही वैन में बैठे, ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Three died due to truck hit van in Tonk two injured
टोंक में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

टोंक में बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। देवली जाने वाली सड़क मार्ग पर एक ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


मेहंदवास थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 1.30 सूचना मिली कि टोल के पास एक ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सआदत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजेश और राजू लाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया। इसमें घायल वैन ड्राइवर राकेश नायक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मारुति वैन सवार एक शादी समारोह से देवली से लौट रहे थे। रात काफी होने के कारण वैन सवार पांचों लोग एक ढाबे पर रुके और चाय पी। यहां से निकलकर जैसे ही वे हाईवे पर आए, ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वैन के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोंक निवासी राजेश ग्वाला (50), राजूलाल, दिनेश और प्रहलाद अपने किसी परिचित के यहां शादी में शामिल होने के लिए देवली गए थे। उन्होंने राकेश नायक (36) की वैन किराए पर ली थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग मंगलवार की रात घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 1.30 बजे टोल से करीब आधा किलोमीटर पहले कोटा रोड पर घूम कर एक होटल पर चाय पीने रुके थे। चाय पीने के बाद सभी लोग रवाना हुए और हाईवे पर आने के बाद कट से टोंक की तरफ घूमने लगे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed