{"_id":"67aaece48695258e1902df72","slug":"three-arrested-in-case-of-robbery-and-murder-of-a-woman-eight-months-ago-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: आठ माह पहले महिला से लूट व हत्या का मामला, मामले में महिला सहित दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: आठ माह पहले महिला से लूट व हत्या का मामला, मामले में महिला सहित दो भाई गिरफ्तार
Tue, 11 Feb 2025 11:53 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:53 AM IST
सार
Rajsamand: पूछताछ में आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात कबूल की। एक अन्य आरोपी पहले से जेल में है, जबकि एक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले में रेलमगरा थाना क्षेत्र के मदारा गांव में करीब आठ माह पहले घर में सो रही महिला का गला दबाकर हत्या व लूट मामले में पुलिस ने महिला सहित दो भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों ने भीख मांगने के बहाने वृद्ध महिला व मकान की रैकी की और उसके बाद रात को लूट की वारदात को अंजाम दिया, मगर अभी घर वालों के जागने से वृद्धा की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
घटना के बाद बदमाश फरार हो गए और उस वक्त पुलिस ने काफी तलाश की, मगर आरोपियों के बारे में कोई पता नहीं चल पाया। ये बदमाश कठपुतली खेल व भीख मांगने के बहाने सूने मकान या अकेले दम्पती वाले घरों की रैकी करते और उसके बाद मौका पाकर वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन
नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल ने बताया कि मदारा में 19 मई 2024 रात वृद्धा शायरीबाई वैष्णव की गला दबाकर हत्या कर गहने लूट लिए थे। उस घटना में जांच के बाद पुलिस ने वैर पीपरड़ा राजनगर निवासी रतनलाल (31) पुत्र वागाजी नट, उसका भाई जबरू (38) और पत्नी कोयल (25) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नट जाति के होकर अलग-अलग गांवों में डेरा डालते थे। दिन में कठपुतली का खेल दिखाकर भीख मांगते थे।
विज्ञापन
भीख मांगते समय रैकी कर वारदात के लिए घरों को चुनते थे। बुजुर्ग या अकेली महिला सहित परिवार के कम सदस्य होने पर योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने मदारा में 19 मई 2024 रात को वृद्धा शायरीबाई वैष्णव का गला दबाकर हत्या कर गहने लूट लिए थे।
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात कबूल की। एक अन्य आरोपी पहले से जेल में है, जबकि एक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपियों ने 19 मई रात करीब 2 बजे वृद्धा का गला दबाया, जिससे परिजनों ने आवाज सुनकर देखा कि दो युवक शायरी बाई के पास खड़े थे। एक ने गला दबा रखा था और दूसरा गहने उतार रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। परिवार ने शायरी बाई को हिलाया तो वह मर चुकी थी।
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
रेलमगरा थाने के बनेड़िया में 20 दिसंबर रात करीब 2 बजे घर में सो रही महिला व बेटे के साथ मारपीट करते हुए नथ लूट ले गए थे। वारदात में लक्ष्मण गुर्जर के सिर में वार कर गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद 30 जनवरी रात आमेट के ढेलाणा भैरूनाथ मंदिर से लाखों रुपए से भरी दानपेटी लूट कर ले जाने पर आमेट पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक आरोपी ने बनेड़िया की वारदात को कबूल किया। उसके साथियों को रेलमगरा थाने लाकर पुलिस ने मदारा की घटना के बारे में पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। इस तरह पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बदमाशों को पकड़ा।
कठपुतली प्रदर्शन व भीख के बहाने करते रैकी
हत्या व लूट में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि आरोपी रतनलाल की पत्नी कोयल डेरे से निकल कर नजदीकी गांवों में भीख मांगने पहुंच जाती और सूने पड़े मकानों के साथ छोटे परिवारों के घरों को चिन्हित करने का कार्य करती थी। आरोपी महिला चिन्हित मकान के भीतर घुसने एवं वारदात को अंजाम देने की साजिश रचकर अन्य सदस्यों को अवगत करा देती और उसके अनुरूप अन्य लोग मौके पर जाकर वारदात अंजाम देते थे।
पुलिस टीम में ये है शामिल
रेलमगरा थाना प्रभारी सोनाली शर्मा, एएसआई जगदीशचंद्र, हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह, खींवराज, विजयसिंह, शंभूप्रताप सिंह, महिला हेड कॉन्स्टेबल कैलाश, कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्रसिंह, शक्तिसिंह, चेतराम, इन्द्र चोयल, ओमप्रकाश शामिल है।