{"_id":"65b79f94ea8158d30d001129","slug":"three-accused-of-theft-arrested-in-bharatpur-hindi-news-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: नशे की लत को पूरा करने करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए के साथ सोने-चांदी के जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: नशे की लत को पूरा करने करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए के साथ सोने-चांदी के जेवर बरामद
Mon, 29 Jan 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:22 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए तीनों आरोपी चोरी करते थे। आरोपी पहले सूने मकान की रेकी करते थे, उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों के पास से लाखों रुपये समेत आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बीते दिनों अटल बंद और सेवर थाना क्षेत्र में हुईं दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। अटल बंद थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान से कई लाख रुपए और सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। वहीं सेवर थाना अंतर्गत पार्षद विजय भारती के सूने मकान से भी चोरों ने लाखों रुपये और आभूषण चोरी किए थे। दोनों ही घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू थी। सोमवार को पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीनों चोरों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 लाख रुपये अधिक की नगदी और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए यह लोग सूने मकान की रेकी करते थे और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन