{"_id":"64546a1851b36d4e77044f3a","slug":"three-accused-arrested-for-smuggling-ivory-in-pilani-town-of-jhunjhunu-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: पिलानी कस्बे में तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 90 लाख के हाथी दांत बरामद, बिना नंबर की कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: पिलानी कस्बे में तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 90 लाख के हाथी दांत बरामद, बिना नंबर की कार जब्त
Fri, 05 May 2023 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 08:13 AM IST
सार
वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर झुंझुनू जिला पुलिस ने पिलानी कस्बे के पास हाथी दांत की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले में पहली बार हाथी दांत की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिले के पिलानी कस्बे से हाथी दांत की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाथी दांत भी बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की कार भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से सूचना मिली थी कि पिलानी कस्बे के पास हाथी दांत की तस्करों की एक बड़ी डील होने वाली है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तस्करों से बरामद हांथी दांत
- फोटो : Amar Ujala Digital
80 से 90 लाख रुपये कीमत के हैं हाथी दांत
पिलानी पुलिस और डीएसपी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हाथी दांत की मार्केट में कीमत 80 से 90 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।
तीनों आरोपी हैं पिलानी के निवासी
पुलिस की गिरफ्त में आए हुए तीनों आरोपी मनीष सिंह, मुरारीलाल और अभिमन्यु पिलानी के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाथी दांत की डिलीवरी आगे कहां की जानी थी। इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और किस काम में लेना था। यह हाथी दांत इन तस्करों ने कहां से हासिल किए और किस रूट से होकर पिलानी लेकर आए। इन तमाम सवालों के जवाब आरोपियों से लिए जा रहे हैं।