फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three accused arrested for robbing a van after killing the driver in Ajmer

Rajasthan: किराए पर वैन लेकर की चालक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बोले- अमीर बनने के लिए बने अपराधी

Sun, 05 Mar 2023 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

अजमेर एएसपी सुशील कुमार विश्नोई ने बताया कि जल्द से जल्द ज्यादा पैसे कमाने के लिए आरोपियों ने अजमेर से मारुति वैन किराए पर ली। इसके बाद वैन ड्राइवर की गला घोट कर हत्या कर दी और वैन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Three accused arrested for robbing a van after killing the driver in Ajmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के क्रिश्चयनगंज थाना इलाके में शनिवार रात को हुई मारुति वैन चालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी हुई मारुति वैन भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी इससे पहले भी वाहन, एटीएम लूट सहित चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए वैन लूट की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


अजमेर एएसपी सुशील कुमार विश्नोई ने रविवार को बताया कि जल्द से जल्द ज्यादा पैसे कमाने की चाह में आरोपियों ने अजमेर से मारुति वैन किराए पर ली। इसके बाद वैन ड्राइवर की भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में गला घोट कर हत्या कर दी और वैन लेकर फरार हो गए। आरोपी लूटी हुई वैन से एटीएम लूट सहित अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन इससे पहले वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
विज्ञापन


सुशील कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र प्रजापति के बेटे राहुल प्रजापति ने 28 मार्च को थाने के केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता धर्मेंद्र मारुति वैन से सवारी लेकर भीलवाड़ा गए थे। रात करीब 10 बजे उसकी मां की उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि में विजयनगर से भीलवाड़ा जा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब 11 बजे उन्हें फोन लगाया तो उनका मोबाइल बंद आया। काफी देर तक कॉल लगाने के बाद भी धर्मेंद्र से संपर्क नहीं हुआ तो बेटे सुशील ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मारुति वैन के रूट की जानकारी जुटाई।

जांच के बाद पुलिस ने आफताब उल्ला उर्फ अल्ताफ, अंकित लोहार और रोशन रेगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई वैन को भी बरामद की। आरोपी आफताब उल्ला मृतक धर्मेंद्र प्रजापति को पहले से जानता था। आरोपी आफताब ने पुलिस ने बताया कि लूटी हुई वैन से बैंक और एटीएम लूट सहित अन्य चोरी की वारदात करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने नागौर में एक एटीएम बूथ की भी रेकी की थी।  

एडिशनल एसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी लूट और चोरी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। 


इस तरह से करते थे वारदात 
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे पेशेवर अपराधी है। आरोपी पहले किसी गाड़ी को किराए पर बुक करते थे, फिर कहीं घूमने जाते थे। इस दौरान सूनसान इलाके में उसकी हत्या कर गाड़ी को लूटकर फरार हो जाते थे। चोरी की गाड़ी से वे लूट और चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम देते थे और फिर उसे बेच देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed