{"_id":"65b39ef9daa002ee3b04e508","slug":"threat-to-life-of-mla-hanuman-beniwal-security-increased-after-receiving-intelligence-input-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Beniwal: क्या हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा है? इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Beniwal: क्या हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा है? इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
Fri, 26 Jan 2024 05:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:30 PM IST
सार
पुलिस इंटेलिजेंस मिले इनपुट में हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा बताया गया है। ऐसे में पुलिस ने बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और विधायक हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। पुलिस इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के बाद ऐसा किया है। उनके घर के बाहर क्यूआरटी के आठ कमांडो तैनात किए गए हैं। साथ ही रास्ते में भी उन्हें पुलिस का एस्कॉर्ट दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस इंटेलिजेंस मिले इनपुट में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा बताया गया है। साथ ही उन पर हमला होने की सूचना भी मिली है। इनपुट मिलने के बाद पुलिस को पता चला कि हनुमान बेनीवाल जयपुर से नागौर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस ने उन्हें तत्काल रास्ते ही एस्कॉर्ट देना शुरू किया। जयपुर से नागौर स्थित घर पहुंचने तक अलग-अलग थाने की पुलिस टीम ने बेनीवाल को एस्कॉर्ट किया। पुलिस की गाड़ियां बेनीवाल की गाड़ियों को घेरते हुए चल रहीं थी। बेनीवाल के नागौर पहुंचने के बाद उनके घर के बाद पुलिस की क्यूआरटी टीम (क्विक रेस्पोंस टीम) के आठ कमांडो को तैनात किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बेनीवाल के पास पहले से सुरक्षाकर्मी है, लेकिन इनपुट को देखते हुए आठ कमांडो उनकी सुरक्षा में लगा दिए गए हैं। हालांकि, बेनीवाल को खतरा किससे है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।