फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves who entered an empty house to commit theft hanged themselves in Jaipur

Rajasthan: चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोरों ने लगा ली फांसी, जयपुर में हैरान करने वाली घटना

Tue, 05 Mar 2024 10:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

Jaipur Criime News: जयपुर में दो चोर चोरी करने के लिए सूने मकान में घुसे, अलमारियों के लॉक तोड़ने की आवाज सुन पड़ोसी की आंख खुल गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने मकान को घेरकर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया, जिसके बाद चोरों ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Thieves who entered an empty house to commit theft hanged themselves in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaipur Criime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसे, लेकिन उन्होंने फांसी लगा ली। एक चोर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जिले के करधनी इलाके के सरस्वती विहार की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के करधनी इलाके की सरस्वती विहार कॉलोनी के एक सूने मकान में चोरी करने के लिए दो चोर मान सिंह और मोहित उसमें घुस गए। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने घर के मेन गेट में बाहर से ताला जड़ दिया इससे दोनों चोर घबरा गए और अंदर फांसी लगा ली, घटना में एक चोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात को मान सिंह और मोहित चोरी करने के लिए धर्मेंद्र चौधरी के मकान में घुसे थे। दोनों चोरों ने गहने और रुपये तलाशने के लिए अलमारियों के लॉक तोड़े तो शोर-शराबा सुन पड़ोसी की आंख खुल गई। उसने बाहर आकर देखा तो धर्मेंद्र के मकान का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद और भी लोग जाग गए, मकान को घेरकर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया, जिसके बाद चोरों ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मानसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed