{"_id":"647e128da2c8671b6c082785","slug":"thieves-took-jewelry-from-empty-house-in-bharatpur-basan-gate-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: बासन गेट में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, छत के रास्ते घर में घुसकर गहने समेट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: बासन गेट में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, छत के रास्ते घर में घुसकर गहने समेट ले गए
Mon, 05 Jun 2023 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:23 PM IST
सार
बासन गेट इलाके में टीचर के मकान में छत का जाल खोलकर घुसे चोर। सूर्या सिटी स्थित दूसरे मकान पर गया हुआ था पूरा परिवार।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में कुछ चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर में रखे 15 लाख के गहने चोरी कर ले गए। चोर छत पर लगे जाल को खोलकर घर में घुसे, जब मकान मालिक घर आया तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन
भरतपुर शहर की कोतवाली थाना इलाके में बासन गेट इलाके में रहने वाले शरद श्रीवास्तव ने बताया कि वह एक टीचर हैं और वह अपने परिवार के साथ अपने दूसरे सूर्या सिटी स्थित मकान पर गए हुए थे। कल वह अपने परिवार के साथ सूर्या सिटी स्थित मकान से अपने पुराने वाले घर पर आए, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। जब सामान चेक किया तो पता लगा कि चोर अलमारियों में रखे 15 लाख के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोर घर की छत पर लगे जाल को खोलकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद वहीं से फरार हो गए। मकान मालिक शरद श्रीवास्तव ने देर रात ही घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शरद श्रीवास्तव की तरफ से पुलिस में शिकायत दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में लग गई है।
विज्ञापन