{"_id":"64f098fde0031e0ff80e16b3","slug":"thieves-took-away-jewelery-worth-rs-10-lakh-and-rs-2-lakh-in-three-houses-in-the-same-colony-of-dholpur-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: एक ही कॉलोनी के तीन घरों में चोरी, दो लाख रुपये और 10 लाख के गहने ले गए चोर, आठ किलो घी भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: एक ही कॉलोनी के तीन घरों में चोरी, दो लाख रुपये और 10 लाख के गहने ले गए चोर, आठ किलो घी भी नहीं छोड़ा
Thu, 31 Aug 2023 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:13 PM IST
सार
एक ही में तीनकॉलोनी जगह हुई चोरी की वारदात से इलाके में दहशत है। लोगों ने कहना है कि चोर इस तरह वारदात को अंजाम देंगे तो घर खाली छोड़कर जाना बड़ी चुनौती होगा। इसलिए पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करे और चोरी की वारदात पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले की अशोक विहार कॉलोनी में बीती रात चोरों ने तीन सूने मकान को निशाना बनाया। चोर तीनों घरों से करीब 2 लाख रुपए की नगदी और 10 लाख रुपए के आभूषण पार कर ले गए। इसके अलावा चोर एक घर से 8 किलो देसी घी भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
निहालगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की बड़ी वारदात नरेंद्र सिंह सिसोदिया के मकान में हुई। उसने बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपनी बहन के घर गया था। गुरुवार को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था, उसे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर उसे चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित के मुताबिक चोर उसके घर से एक लाख 80 हजार की नगदी और सोने के आभूषण चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने राधेश्याम के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर 8 किलो देसी घी और 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। वहीं, तीसरी वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने चंद्रप्रकाश धाकड़ के घर पर हमला बोला। चोर घर में रखे एक लाख के गहनों को पार कर ले गए।
विज्ञापन
एक ही में तीनकॉलोनी जगह हुई चोरी की वारदात से इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है। लोगों ने कहना है कि चोर इस तरह वारदात को अंजाम देंगे तो घर खाली छोड़कर जाना बड़ी चुनौती होगा। इसलिए पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करे और चोरी की वारदात पर लगाम लगाए।