{"_id":"63ae790afa5ac252d027ee98","slug":"thieves-entered-the-house-of-mp-hanuman-bainiwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: थाने से 30 मीटर दूर सांसद बेनीवाल के बंगले में घुसे चोर, ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: थाने से 30 मीटर दूर सांसद बेनीवाल के बंगले में घुसे चोर, ले गए लाखों का सामान
Fri, 30 Dec 2022 11:07 AM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:07 AM IST
सार
जालूपुरा पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित सांसद हनुमान बेनीवाल के बंगले से कीमती सामान ले गए चोर। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
विज्ञापन
सांसद आवास में चोरी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर के जालूपुरा स्थित बंगले में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सांसद का बंगला जालूपुरा पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की घटना की जानकारी खुद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके दी। मामले को लेकर जालूपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सूचना मिलते ही रात में ही राजधानी पहुंचे सांसद
हनुमान बेनीवाल को जैसे ही घटना का पता चला वे देर रात ही राजधानी जयपुर पहुंचे और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जालपुरा थाना पुलिस के अनुसार चोरी 26 से 29 दिसंबर के बीच हुई है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी में दो सोने की अंगूठी, 4 सोने की चूड़ी, डेढ़ लाख कैश, 50 चांदी के सिक्के, 2 सेट चांदी जग, चांदी का मुकुट, कई जरूरी दस्तावेज सहित अन्य कीमती चोरी होने की आशंका जताई गई है।